Dil Ki Hasrate ! “दिल की हसरतें: आत्मविश्वास की कविता”

“पढ़िए ‘दिल की हसरतें’ ! Dil Ki Hasrate’ हिंदी कविता, जो आत्मविश्वास, उम्मीद और दिल की गहराइयों को छूने वाली है। जानें कैसे अपने हसरतों और ख्वाहिशों के साथ जीवन में आगे बढ़ना संभव है।”

 

इस दिल की हसरतें कौन जानता है
क्या ख्वाहिशें हैं मेरी
क्या ‘चाहते’ हैं मेरे दिल की

कौन समझ सकता है, मेरी हसरतों को
उम्मीदों से भरा पड़ा है मेरा मन
कौन कर सकता है उन्हें पूरा

अगर हो कोई ऐसा शख्स
जो इन सारी परेशानियों से
दिला दे मुझे छुटकारा

मैं दूंगा उसे दिल से सम्मान
मैं कर दूं अपना जीवन उसके नाम
मगर अफसोस, नहीं है कोई ऐसा

हां, मगर फिर भी मैं अपने दिल की
हसरतों, चाहतों, ख्वाहिशों और उम्मीदों को
कायम रखना चाहता हूं और
मैं हर हाल में इन्हें कायम रखूंगा

क्योंकि है एक शख्स
जो रहता है ‘मेरे अंदर’
जिसके डर से करता हूं मैं हर सही काम

जो देता है मुझे लगातार आगे बढ़ने का संदेश
जो रोकता है मुझे गलत काम करने से
जो भरता है मुझमें नया जोश, नई उमंग और नई राहें

वो शख्स कोई और नहीं, वो है मेरा मन
और मेरा मन और मेरा दिल ही हैं
जो हमेशा मुझे और
मेरी हसरतों को समझता है

 

         अन्य कविता पढ़े !

 

 

जुकने से कोई गुलाम नहीं होता है जो “सर उठाने” के लिए जुकता है वही “महान” होता है |

Sharing Is Caring:

Leave a Comment