“माँ पर सबसे प्यारी कविता – ‘माँ’ हिंदी में” ! Mothers Love

माँ | Mother हिंदी कविता

वो मेरा बहुत ख़याल रखती है,
उसे हमेशा मेरी फ़िक्र रहती है,
वो मुझे कभी भी छोड़ नहीं सकती,
वो मुझे हमेशा अपने दिल में रखती है।

वो मेरे सोने और जागने की,
खाने और पीने की परवाह करती है,
वो मुझे कभी भी अकेला, मायूस और हताश,
होने नहीं देती, हर पल साथ रहती है।

वो मेरी हर तकलीफ़ जान लेती है,
सीने से लगाकर दिलासा देती है,
मेरी अच्छाई और बुराई बताकर,
हर कदम पर मुझे संभाल लेती है।

बस उसी के लिए तो मैं,
दुनिया में सबसे कीमती हूँ,
मैं तो उसकी आँखों का तारा,
और उसके लिए सबसे अच्छा हूँ।

वो हमेशा कहती है मुझसे,
“तू तो सबसे बढ़कर है,
तू ही तो मेरा सहारा है,
तू ही तो सबसे प्यारा है।”

वो मुझे देखकर मुस्कुराती है,
बड़े प्यार से यही कहती है,
“तू मेरा लाडला है,
तू ही तो मेरा बेटा है।”

वो माँ है… हाँ, वो मेरी माँ है,
कितनी प्यारी उसकी ममता है,
माँ मेरा बहुत ख़याल रखती है,
माँ को हमेशा मेरी फ़िक्र रहती है।

हे न… “माँ”?

जुकने से कोई गुलाम नहीं होता है जो “सर उठाने” के लिए जुकता है वही “महान” होता है |

Sharing Is Caring:

3 thoughts on ““माँ पर सबसे प्यारी कविता – ‘माँ’ हिंदी में” ! Mothers Love”

Leave a Comment